एनपीएस में सभी कर्मचारियों को मिल सकती है टैक्स छूट
राष्ट्रीय पेंशन योजना में नियोक्ताओं की ओर से किए जाने वाले 14 फ़ीसदी के योगदान पर सभी कर्मचारियों को टैक्स छूट मिल सकती है। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण आगामी बजट के लिए सरकार के सामने प्रस्ताव अपना रखेंगे।
पीएफआरडीए के चेयरमैन बंदोपाध्याय ने रविवार को बताया कि अभी एनपीएस के टियर 2 खातों पर केंद्रीय कर्मचारियों को ही नियोक्ताओं की ओर से किए गए 14 फ़ीसदी योगदान पर कर छूट मिलती है। उन्होंने कहा हम संभवत 14 फ़ीसदी के योगदान को सभी के लिए कर मुक्त करने का प्रस्ताव करने जा रहे हैं।
हम सरकार से आग्रह करेंगे कि इसे सभी कर्मचारियों को दिया जाए।चाहे राज्य सरकार का कर्मचारी हो या किसी निजी कंपनी से जुड़ा हो राज्यों ने इस बारे में पीएफआरडीए को पत्र भी लिखा है।

