69 हजार शिक्षक भर्ती पर बोली कांग्रेस, HC में दिये हलफनामे से भ्रष्टाचार पर योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की खुली पोल, सभी भर्तियां चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट
शिक्षक भर्ती 2019 के 31277 अभ्यर्थियों की चयन सूची में विसंगतियों को लेकर योगी सरकार हमला बोलते हुए आज लल्लू ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही योगी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है। वहीं योगी सरकार द्वारा हाईकोर्ट में दिये गये हलफनामे में चयन सूची में विसंगतियों को स्वीकार किये जाने पर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाये जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हो गयी है कि शिक्षक भर्ती में जमकर धांधली की गयी।
जबकि योगी सरकार संस्थागत और संगठित भ्रष्टाचार के माध्यम से नौजवानों, बेरोजगारों व किसानों के साथ लगातार छल कर रही है। इसका सीधा उदाहरण है कि 68.78 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल जाता है और 71.1 प्रतिशत अंक पाने वालों को काउंसिलिंग के लिए अयोग्य करार दिया जाता है और वह न्यायालयों के चक्कर लगाने को अभिशप्त हैं।

