सात फेरे ले सीधे काउंसलिंग कराने पहुंचा दूल्हा
बीएसए दफ्तर में सहायक अध्यापक के 1212 पदों के लिए सिरोही काउंसलिंग
गोंडा-69000 शिक्षक भर्ती के तहत जिले मैं अवशेष बचे 1212 सहायक अध्यापकों के पदों के लिए बुधवार से काउंसलिंग शुरू हो गई है. पहले दिन पुरुष आवेदकों की काउंसलिंग में जिसमें 500 के करीब अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई. काउंसलिंग उस समय रोचक हो गई जब वहां एक दूल्हा भी पहुंच गया.
बताया जाता है कि रात में तेरी लेने के बाद अभिषेक श्रीवास्तव बुधवार की सुबह बारात विदा कराकर घर पहुंचे और फिर सीधे काउंसलिंग सेंटर पहुंच गए. दूल्हा के काउंसलिंग में पहुंचने से लोगों ने उन्हें बधाई भी दी और कहा कि दुल्हन के लिए यह सबसे बड़ी सौगात
है कि आज आप सहायक अध्यापक भी बन गए हैं. बीएसए डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. बीएसए कार्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए बुधवार को काउंसलिंग हुई जिसमें 621 पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल होना था. देर शाम तक चली काउंसलिंग प्रक्रिया में करीब 500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया. बीएसए ने बताया कि छूटे हुए अभ्यर्थियों को महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराने के बाद मौका मिलेगा.

