Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 28, 2020

UPTET: यूपीटीईटी परीक्षा कराए जाने के सम्बन्ध में परीक्षा संस्था व एनआइसी की बैठक आज, तय हो सकती है समय-सारिणी और प्रमाणपत्र की वैधता

UPTET 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब नवबर्ष में ही शुरू होने के उम्मीद लग रही है.क्योंकि शासन ने अभी तक PNP के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई है।बल्कि आज परीक्षा संस्था व एनआइसी की बैठक है, इसमें आनलाइन आवेदन लेने की समय सारिणी तय हो सकती है। 

UPTET: यूपीटीईटी परीक्षा कराए जाने के सम्बन्ध में परीक्षा संस्था व एनआइसी की बैठक आज, तय हो सकती है समय-सारिणी और प्रमाणपत्र की वैधता


देरी से निर्णय का असर परीक्षा तारीख पर पड़ सकता है। पहले परीक्षा फरवरी के अंत में कराने की तैयारी थी। UPTET 2020 कराने पर शासन पहले ही सहमति दे चुका है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव से इसका विस्तृत प्रस्ताव मांगा गया था। परीक्षा संस्था ने एक सप्ताह पहले ही प्रस्ताव भेज दिया, जिसमें 28 दिसंबर से 28 जनवरी 2021 तक आनलाइन आवेदन लेने का कार्यक्रम तय किया था, साथ ही परीक्षा की तारीख 28 फरवरी तय हुई थी। 

शासन ने इसका आदेश अब तक जारी नहीं किया है, बल्कि 28 दिसंबर को बैठक बुलाई गई है। इसमें एनआइसी से समय सारिणी को लेकर मंथन होगा और उसके बाद शासनादेश जारी किया जाएगा। ऐसे में इस परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन अब नए साल में ही लिए जाने के संकेत हैं। प्रस्ताव में जिलों में स्थित विश्वविद्यालय व महाविद्यालय को भी जिलाधिकारी की सहमति से परीक्षा केंद्र बनाने तथा प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन करने सहित कई बदलाव भी किए गए हैं।

Primary ka master news, updatemarts news,uptetnews,shiksha vibhaag news,basic education department, upbasiceduparishad,updatemarts.in, primarykamaster

UPTET: यूपीटीईटी परीक्षा कराए जाने के सम्बन्ध में परीक्षा संस्था व एनआइसी की बैठक आज, तय हो सकती है समय-सारिणी और प्रमाणपत्र की वैधता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link