Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, January 29, 2021

शिक्षिका से सरेराह छेड़छाड़, शिक्षिका को खेत में खींचकर ले गया था आरोपी: देखें यह वीडियो भी

 

सीतापुर : लखनऊ की निवासी शिक्षिका से संदना थाना क्षेत्र में सरेराह छेड़छाड़ हुई है। आरोपित शिक्षिका को खेत में खींच ले गया। शिक्षिका के चिल्लाने पर आरोपित उसे छोड़कर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

शिक्षिका से सरेराह छेड़छाड़, शिक्षिका को खेत में खींचकर ले गया था आरोपी: देखें यह वीडियो भी


पीड़ित सहायक अध्यापिका लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-जे की निवासी है। इसकी पहली नियुक्ति संदना क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय अंदौलीपुरवा में ही है। वह गुरुवार को स्कूल में शिक्षण कार्य समाप्त कर घर जाने का निकली थी। स्कूल से करीब 500 मीटर दूर सिधौली-मिश्रिख मार्ग पहुंच रही थी। यहीं से उसे वैन मिलती है।


इसी बीच रास्ते में अहमदपुर मोड़ पर आसपास गन्ने के खेत हैं। यहीं पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति उस पर अचानक हमलावर हो गया और शिक्षिका को पकड़कर गन्ने खेत में घसीटकर पटक दिया। फिर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच उसकी वैन सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर आ गई और शिक्षिका का शोर सुनकर वैन चालक संदीप व आसपास के लोगों ने हमलावर को ललकारा तो उसने शिक्षिका की पिटाई शुरू कर दी। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।


शिक्षिका ने घटना की जानकारी अपने साथियों को फोन पर दी और वह वैन से ही थाने पहुंची। घटना से डरी शिक्षिका थाना परिसर में रो-रोकर हाल बयां किया। उधर, थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया, शिक्षिका की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा लिखा है। थानाध्यक्ष ने बताया, इस मामले में एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


घटना से सम्बन्धित वीडियो

शिक्षिका से सरेराह छेड़छाड़, शिक्षिका को खेत में खींचकर ले गया था आरोपी: देखें यह वीडियो भी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link