Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, January 29, 2021

जल्द ही प्री-प्राइमरी स्कूल में बदलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

 

लखनऊ: जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र प्री-प्राइमरी स्कूल में तब्दील नजर आएंगे। बीईओ शिवनंदन सिंह की अध्यक्षता में बीआरसी बंथरा, सरोजनीनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री-प्राइमरी कक्षाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 

जल्द ही प्री-प्राइमरी स्कूल में बदलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र


शुभारंभ डायट प्राचार्य पवन सचान द्वारा किया गया। डीसी ट्रेनिंग संतोष मिश्र ने प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। एसआरजी क्षमा सिंह ने कहा कि भारत सरकार और उप्र सरकार द्वारा केंद्रों को प्री-प्राइमरी विद्यालयों में तब्दील करने की योजना बन गई है। बेसिक शिक्षा विभाग और आइसीडीएस द्वारा इस दिशा में काम किया जा रहा है। ब्लॉक ट्रेनर्स द्वारा कार्यकर्ताओं की क्षमता संवर्धन को सुनिश्चित होगा। प्रशिक्षक सुचिता त्रिपाठी ने 20-20 ओवर के दो मैच में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से तीन से छह वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा देने के गुर सिखाए, भाषाई व रचनात्मक विकास करने संबंधी जानकारी दी।

जल्द ही प्री-प्राइमरी स्कूल में बदलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link