Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 7, 2021

पहले दिन स्कूल आने पर दिया जाएगा गिफ्ट , विद्यार्थियों का स्वागत भी किया जाएगा: परिषदीय स्कूलों की जांच के लिए नौ सदस्यीय टीम

 

बस्ती। शासन के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खोलने के लिए बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश किया है। कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करते हुए स्कूल खोलने के लिए कहा है।


इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले दिन स्कूल आने पर बच्चों का प्रधानाध्यापक और शिक्षक स्वागत करेंगे और उन्हें गिफ्ट भी देंगे।

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि कोरोना के कारण मार्च 2020 से एक से आठ तक के स्कूल बंद थे। कोरोना संक्रमण के कम होने और टीकाकरण के चलते अब छह से आठ तक के स्कूल खोले जाने का आदेश हुआ है। सभी हेडमास्टर को निर्देशित किया गया है कि 10 फरवरी को स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत करें और गिफ्ट दें। बच्चों को मास्क, थर्मल स्कैनर, स्वच्छता व छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कक्षा में बैठाएं। सभी बीईओ स्कूल की जांच करेंगे, जिससे शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। लगभग 11 महीने बाद जब बच्चे अपने स्कूल पहुंचेंगे तो स्कूलों की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। कोरोना काल के दौरान ऑपरेशन कायाकल्प को अभियान की तरह अधिकतर स्कूलों की हालत बदल गई है। छात्रों बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूलों में एक से दो कक्षाओं को स्मार्ट क्लास के रूप में चलाया जाएगा।

पहले दिन स्कूल आने पर दिया जाएगा गिफ्ट , विद्यार्थियों का स्वागत भी किया जाएगा: परिषदीय स्कूलों की जांच के लिए नौ सदस्यीय टीम



परिषदीय स्कूलों की जांच के लिए नौ सदस्यीय टीम गठित


बस्ती। जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कराए गए कार्यों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई। बीएसए ने 61 स्कूलों की जांच करने के लिए नौ सदस्यीय टीम बनाई है। टीम तीन दिनों के अंदर कार्यों की जांच कर रिपोर्ट देगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना की ओर से जिले के 61 स्कूलों को 2.24 करोड़ की धनराशि दी गई थी। जांच के लिए बीएसए जगदीश शुक्ला की ओर से गठित नौ सदस्यीय टीम में जिला समन्वयक निर्माण अजय प्रकाश शुक्ला, बीईओ कपिलदेव द्विवेदी, जिला समन्वयक एमडीएम अमित कुमार मिश्र, बीईओ गरिमा यादव, बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल, बीईओ अखिलेश कुमार सिंह, बीईओ हेमलता त्रिपाठी, बीईओ राम बहादुर को शामिल किया गया है। संवाद

पहले दिन स्कूल आने पर दिया जाएगा गिफ्ट , विद्यार्थियों का स्वागत भी किया जाएगा: परिषदीय स्कूलों की जांच के लिए नौ सदस्यीय टीम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link