Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 24, 2021

बजट से कर्मचारी निराश, आंदोलन की चेतावनी

 


लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार के बजट पर नाराजगी जताई है। मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र ने बयान जारी कर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने

बजट से कर्मचारी निराश, आंदोलन की चेतावनी



डीए के भुगतान के लिए बजट में प्रावधान तो किया है, लेकिन एरियर, डीए के भुगतान, बकाए का भुगतान, पुरानी पेंशन की बहाली, वेतन समिति की संस्तुतियों को लागू करने, अन्य भत्तों की बहाली, कैशलेस इलाज, आउट सोर्सिग, संविदा के कर्मचारियों को नियमित करने की नीति को लागू करने जैसे तमाम मुद्दों पर कोई घोषणा नहीं की है। इससे कर्मचारियों में निराशा है। सहायता प्राप्त तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण तथा सरकारी खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर बनाने के बजाय सरकारी व्यवस्था पर चलाने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। नेताओं ने कहा है कि ऐसे में मोर्चा को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

बजट से कर्मचारी निराश, आंदोलन की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link