Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 24, 2021

जूनियर में पांच शिक्षक, गणित के सामान्य सवाल का नहीं दे सके उत्तर, सीडीओ ने हैरत जताई

 

अमरोहा। जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षा की गुुणवत्ता में सुधार नहीं आ सका है। शिक्षक भी गणित के सामान्य सवाल को हल नहीं कर सके। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताई। कहा कि बच्चों को कैसे पढ़ाते हैं। गणित की सामान्य जानकारी तक नहीं है। इसके बाद उन्होंने खुद सवाल को हल कर के बताया। सीडीओ ने बीएसए से नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

जूनियर में पांच शिक्षक, गणित के सामान्य सवाल का नहीं दे सके उत्तर, सीडीओ ने हैरत जताई


सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल मंगलवार को दोपहर में कार्यालय से बाहर निकले। वह परियोजना निदेशक (डीआरडीए) के साथ खालकपुर जूनियर हाईस्कूल में पहुंचे। प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षक मौजूद मिले, जिसमें तीन महिला शिक्षक भी रहीं। इस दौरान कक्षा सात के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा था। सीडीओ ने गणित के सामान्य सवाल प्रभाज (फ्रेक्शन) के बारे में पूछा। उन्होंने श्याम पट्ट पर लिखा कि 12 मीटर लट्ठ का एक बटा चार हिस्सा पानी और एक बटा तीन भाग कीचड़ में है। इसके बाद कितना मीटर लट्ठ बचा है। इस सवाल का कोई भी शिक्षक उत्तर नहीं बता सका। शिक्षकों पर हैरत जताई। इसके बाद सीडीओ ने गणित के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पांच मीटर हिस्सा शेष बचा है। इसके अलावा कूबी, दुर्गापुर के स्कूल का जायजा लिया। बच्चों से जानकारी हासिल की। इसके बाद गफूरपुर स्कूल में पहुंचे। यहां पर शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका सही मिला।

जूनियर में पांच शिक्षक, गणित के सामान्य सवाल का नहीं दे सके उत्तर, सीडीओ ने हैरत जताई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link