Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 17, 2021

अब 24 मार्च तक कर सकेंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन, बढ़ी तारीखें

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021-23 में आवेदन की चाह रखने वाले अभ्यíथयों के लिए अच्छी खबर है। बिना विलंब शुल्क के आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2021 से बढ़ाकर 24 मार्च 2021 कर दी गई है। वहीं विलंब शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 मार्च 2021 के स्थान पर 31 मार्च 2021 कर दी गयी है।





प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने कहाकि अभ्यíथयों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क/ हेल्पलाइन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। आनलाइन फार्म भरने में अभ्यíथयों की सुविधा के लिए इंटरनेट सुविधा के साथ ही कंप्यूटर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय आकर अपना आनलाइन आवेदन पत्र निशुल्क भर सकते हैं। अभ्यर्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आवेदन पत्र शीघ्र भर दें।

अब 24 मार्च तक कर सकेंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन, बढ़ी तारीखें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link