Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 17, 2021

तलाकशुदा बेटी की अनुकंपा नियुक्ति पर नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश

 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तलाकशुदा पुत्री को पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति देने के मामले में विचार कर नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने जौनपुर की पूजा अस्थाना की याचिका पर अधिवक्ता अनिल सिंह बिसेन व सरकारी वकील को सुनकर दिया है। अधिवक्ता अनिल सिंह बिसेन का कहना था कि याची के पिता पुलिस विभाग में चालक थे। सेवा काल में 2017 में उनकी मृत्यु हो गई। याची का विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। 2020 में उसका पति से तलाक भी हो गया है। याची अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री है।


तलाकशुदा बेटी की अनुकंपा नियुक्ति पर नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश



अधिवक्ता का कहना कि हाईकोर्ट ने पूर्व में कई आदेशों में विवाहित या अविवाहित होने के आधार पर पुत्र व पुत्री में भेद करने को असंवैधानिक करार दिया है। सरकारी वकील का कहना था कि याची के दावे की जांच कर और कानूनी पक्ष देखने के बाद चार माह में इस पर निर्णय लिया जाएगा। कोर्ट ने सरकारी वकील के इस कथन के आधार पर याचिका निस्तारित कर दी।

तलाकशुदा बेटी की अनुकंपा नियुक्ति पर नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link