Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 20, 2021

जूनियर शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापक पदों के लिए अधिक दावेदार, 390 प्रधानाध्यापक पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कम, इतने ने किया फाइनल आवेदन

 प्रयागराज : प्रदेश के 3,049 अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल की भर्ती में सहायक अध्यापक बनने वालों की संख्या सबसे अधिक है। कुल आवेदनों में से अधिकांश ने इसी पद के लिए दावेदारी की है। एक पद के लिए 208 से अधिक दावेदार हैं। प्रधानाध्यापक के पद पर प्रतिस्पर्धा अपेक्षाकृत काफी कम है। हजारों ऐसे भी अभ्यर्थी हैं जिन्होंने दोनों पदों के लिए आवेदन किया है। परीक्षा संस्था आवेदकों की अंतिम संख्या शनिवार को घोषित करेगा।

जूनियर शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापक पदों के लिए अधिक दावेदार, 390 प्रधानाध्यापक पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कम, इतने ने किया फाइनल आवेदन




शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण पूरा हो चुका है व 3.62 लाख ने रजिस्टेशन कराया है। वहीं, शुक्रवार शाम तक तीन लाख 34 हजार 942 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से आवेदन कर दिया है। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि 20,979 आवेदन ऐसे मिले हैं जो प्रधानाध्यापक पद के लिए हैं। उनमें 18,596 अभ्यर्थियों ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक दोनों पदों के लिए आवेदन किया है, जबकि 2383 ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने सिर्फ प्रधानाध्यापक पद की परीक्षा देंगे। वहीं, सहायक अध्यापक पद के लिए तीन लाख 13 हजार 963 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। ज्ञात हो कि इस भर्ती में प्रधानाध्यापक के 390 व सहायक अध्यापक के 1504 सहित 1894 पद हैं। इसकी लिखित परीक्षा 18 अप्रैल को एक साथ कराई जाएगी। दोनों परीक्षाओं में पहला पेपर अनिवार्य है। प्रधानाध्यापक पद के अभ्यर्थियों के लिए प्रबंधन के दूसरे प्रश्नपत्र की लिखित परीक्षा होगी। ओएमआर पर अभ्यर्थी को विकल्प देना होगा और उसी के आधार पर परिणाम जारी होगा।

जूनियर शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापक पदों के लिए अधिक दावेदार, 390 प्रधानाध्यापक पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कम, इतने ने किया फाइनल आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link