Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 1, 2021

सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के हेड शिक्षक की मौत

 

उन्नाव : शनिवार को सड़क हादसों में गंगा स्नान करने जा रहे प्रधान शिक्षक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।

सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के हेड शिक्षक की मौत


माघी पूर्णिमा पर भगवंतनगर कस्बा के वार्ड दस निवासी प्रधान शिक्षक उमा महेश (40 वर्ष) पुत्र श्रीकृष्ण लोधी बाइक से पड़ोस के ही मित्र सुमित (25 वर्ष) पुत्र विनोद व दूसरी बाइक से कल्लू (45 वर्ष) पुत्र धुन्नी के साथ गंगा स्नान के लिए शनिवार की सुबह बक्सर जा रहे थे। सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर स्थित मुड़ियन खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक से गिरे शिक्षक उमा महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित व कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वजन लखनऊ ले गए हैं। मृतक के परिवार में पत्नी गीतिका के अलावा बेटा हिमांशू 12 वर्ष व बेटी अनंया पांच वर्ष है। ब्लाक सुमेरपुर के नैकामऊ प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधान शिक्षक उमा महेश की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। भाई ओम प्रकाश ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है

सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के हेड शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link