Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 1, 2021

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

 

कानपुर:- नगर के मूसानगर रोड पर ब्लॉक कार्यालय के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत हो गई जबकि, साथी बाल-बाल बच गया। शिक्षक अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने जहानाबाद जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीएचसी पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षक हेलमेट लगाए हुए थे।

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत


थाना गजनेर, कानपुर देहात के महाराजपुर का मजरा कुरवाखुर्द निवासी अवधेश कुमार शुक्ला (52) जू.ह.मा. विद्यालय जाफिराबाद में शिक्षक के पद पर तैनात थे। रविवार को वह गांव नहोली निवासी साथी विवेक कुमार (55) के साथ बाइक से बड़ी बेटी के लिए रिश्ता देखने जहानाबाद जा रहा रहे थे।


रास्ते में मुगलरोड पर ब्लॉक कार्यालय के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार का पहिया निकल गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सड़क की दूसरी ओर गिरे विवेक हादसे में बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। अवधेश ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में वह भी चकनाचूर हो गया।

राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 पर दी। जानकारी पर पहुंची जाजपुर चैकी पुलिस ने शव व विवेक को एंबुलेंस से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां चुटहिल विवेक की मरहम पट्टी की गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। जाजपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक टक लेकर फरार हो गया। तलाश की जा की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link