Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 28, 2021

सभी कस्तूरबा विद्यालयों में इंटर तक मुफ्त पढ़ाई होगी

 प्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियों को आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए अब मन नहीं मारना होगा बल्कि वे 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) को कक्षा 12 तक करने की तैयारी है। उन 134 ब्लॉकों में भी केजीबीवी खोले जाएंगे जहां एक भी केजीबीवी नहीं है। इस व्यवस्था से केजीबीवी में पढ़ने वाली 80 हजार बेटियों को लाभ होगा। प्रदेश में कुल 746 केजीबीवी हैं।


सभी कस्तूरबा विद्यालयों में इंटर तक मुफ्त पढ़ाई होगी



ये स्कूल शैक्षिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों व नगरीय क्षेत्रों में स्थापित किए हैं। यहां बालिकाओं को कक्षा छह से आठ तक की निःशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। कक्षा आठ के बाद लड़कियों को मन मारकर अपने घर जाना पड़ता था क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें पढ़ाने के लिए बाहर नहीं भेज सकते हैं।

सभी कस्तूरबा विद्यालयों में इंटर तक मुफ्त पढ़ाई होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link