Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 5, 2021

11 तक बच्चों की छुट्टी, गुरुजी स्कूल जाएंगे:- बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया निर्देश

 पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के चलते परिषदीय विद्यालयों में 11 अप्रैल तक बच्चों की छुट्टी रहेगी। मगर इस अवधि में शिक्षक- शिक्षिकाओं को स्कूल जाना होगा इसको लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।




प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर शासन ने कक्षा एक से आठ तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बच्चों की छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा 11 अप्रैल तक स्कूल बंदी के आदेश के बाद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के स्कूल जाने को लेकर असमंजस की स्थिति थी।


इस पर बीएसए चंद्रकेश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि 11 अप्रैल तक परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा मगर इस अवधि में शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल जाना होगा सोमवार से सभी शिक्षक स्कूलों में पहुंचेंगे। इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

11 तक बच्चों की छुट्टी, गुरुजी स्कूल जाएंगे:- बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link