Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 5, 2021

प्रधानाध्यापकों को 15 तक कायाकल्प के कार्य पूरे कराने के निर्देश

 मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधा संबंधी कार्य चल रहे हैं। इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। मगर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश के चलते प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के स्कूल न पहुंचने से





कार्यों की प्रगति की जानकारी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 15 अप्रैल तक कायाकल्प संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानाध्यापकों को 15 तक कायाकल्प के कार्य पूरे कराने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link