Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 9, 2021

यूपी बोर्ड : 150 स्कूलों को तीन दिन का अल्टीमेटम

 लखनऊ : यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त ज्यादातर निजी स्कूल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में ड्यूटी के लिए कक्ष निरीक्षकों का ब्योरा देने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि कई बार निर्देश देने के बाद भी करीब 150 ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने न तो अपने यहां के शिक्षकों का कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए विवरण उपलब्ध कराया और न ही 9वीं, 11वीं के पंजीकरण लेने आए। अब ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उसके बाद कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।


यूपी बोर्ड : 150 स्कूलों को तीन दिन का अल्टीमेटम



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं पहले 24 अप्रैल से होनी थीं, अब आठ मई से शुरू होंगी। इसके लिए केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है।


अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए स्कूलों से शिक्षकों का विवरण मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र पंजीकरण देने से पहले सभी स्कूलों से शिक्षकों का ब्योरा अनिवार्य रूप से देने के लिए कहा था। बुधवार तक करीब 150 स्कूल संचालकों ने अपने यहां से विवरण ही नहीं दिया। न ही पंजीकरण और नामिनल रोल के लिए आए। ऐसे स्कूलों को आखिरी मौका दिया गया है।


कक्ष निरीक्षक के लिए शिक्षकों का ब्योरा न दिया तो होगी कार्रवाई आठ मई से होनी हैं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं

यूपी बोर्ड : 150 स्कूलों को तीन दिन का अल्टीमेटम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link