Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 6, 2021

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष पद से ब्रजेश कुमार हटाए गए

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निरस्त कर दी गई है। उनके ऊपर गलत आचरण से परिषद की प्रतिष्ठा व हित को आघात पहुंचाने का आरोप है। परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इनके स्थान पर प्रांतीय संयोजक कानपुर के रविशंकर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष पद से ब्रजेश कुमार हटाए गए



शर्मा द्वारा प्रदेश महामंत्री डॉ. राम लखन यादव के खिलाफ की गई कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया है और शर्मा द्वारा डॉ. विश्वनाथ दुबे को प्रदेश संयोजक बनाए जाने की कार्यवाही को भी अमान्य घोषित कर दिया गया है। कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बृज बल्लभ सेंगर ने की।

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष पद से ब्रजेश कुमार हटाए गए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link