Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 6, 2021

चुनाव में जिनकी ड्यूटी लगी, वह अब भी गायब

 लखनऊ : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अब तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे अभियंता, अफसर व कर्मी अगर छह अप्रैल की सुबह 12 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं तो कठोर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार मिश्र ने दी है।


चुनाव में जिनकी ड्यूटी लगी, वह अब भी गायब



विपिन कुमार के मुताबिक 11 कर्मचारी अभी तक उपस्थित नहीं हुए हैं। इनमें आदित्य गोयल, अवर अभियंता, खंड दो शारदा नगर, कृष्ण कांत सहायक वास्तुविद्, कार्यालय, मुख्य वास्तुविद् नियोजक आवास विकास लखनऊ, प्रेम चंद्र कुमार मौर्य, सहायक वास्तुविद कार्यालय, मुख्य वास्तुविद् नियोजक आवास विकास लखनऊ, विक्रम सिंह गौतम सहायक वास्तुविद् कार्यालय, मुख्य वास्तुविद नियोजक आवास विकास लखनऊ, विकास कुमार, सहायक वास्तुविद् कार्यालय, मुख्य वास्तुविद् नियोजक आवास विकास लखनऊ, सुभाष चंद्र, जेई, लविप्रा, राकेश कुमार शर्मा, अपर सांख्यकीय अधिकारी, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ, वीरेंद्र कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी, कमिश्नर वाणिज्य कर कार्यालय लखनऊ, प्रदीप कुमार, सहायक प्रबंधक स्मारक समितियां एवं संग्रहालय, भारत कुमार, जेई लविप्रा, राजीव हांड, आशुलिपिक, पिकप हैं।

चुनाव में जिनकी ड्यूटी लगी, वह अब भी गायब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link