Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 8, 2021

शिक्षक के साथ एआरपी ने की मारपीट, स्कूल में काफी हंगामा

 हाथरस: विकास खंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय बर्द्धवारी में तैनात शिक्षक के साथ मंगलवार को एआरपी ने मारपीट कर दी। आरोप है कि एआरपी पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत बीएसए से की है। इस घटना को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों में भी आक्रोश है।

शिक्षक के साथ एआरपी ने की मारपीट, स्कूल में काफी हंगामा



मुरसान ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बर्द्धवारी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात अमरनाथ ने एआरपी राजेश कुमार वर्मा पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत बीएसए से की है। उन्होंने कहा है कि एआरपी राजेश कुमार वर्मा मंगलवार को विद्यालय पहुंचे और अभद्रता करने लगे।

विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर स्कूल में काफी हंगामा हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस पूरे प्रकरण में शिक्षक ने बीएसए से शिकायत करते हुए एआरपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शिक्षक के साथ एआरपी ने की मारपीट, स्कूल में काफी हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link