Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 8, 2021

मानव संपदा एप का इस्तेमाल कर शिक्षक जुटा सकेंगे यह जानकारियां

 औरैया। बेसिक शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल की अनिवार्यता समझाने के लिए शासन की ओर से मानव संपदा एप लांच किया गया है। जिले के शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुपों में इसे प्रसारित किया गया है। बीएसए ने बताया कि निश्चित रूप से ये एप शिक्षकों को काफी हद तक जानकारी प्रदान करेगा।


मानव संपदा एप का इस्तेमाल कर शिक्षक जुटा सकेंगे यह जानकारियां



बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने बताया कि विभाग ने सभी शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के लिए मानव संपदा पोर्टल काफी उपयोगी है। इसका उपयोग विभागीय कार्यों के लिए भी किया जा रहा है। लेकिन अधिकांश शिक्षक अभी इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए शासन ने मानव संपदा एप भी लांच किया है। इसके माध्यम से मानव संपदा पोर्टल क्यों जरूरी है और वह शिक्षकों के लिए किस तरह काम आ सकता है, इसकी जानकारी देकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अवकाश के आवेदन एप से करने होंगे। मानव संपदा पर सर्विस बुक कैसे देखें, इसकी भी जानकारी दी गई है। है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एप का इस्तेमाल करें, इसकी जानकारी दी चुकी है।

मानव संपदा एप का इस्तेमाल कर शिक्षक जुटा सकेंगे यह जानकारियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link