Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 3, 2021

पहली पत्नी के जीवित रहते किया दूसरा निकाह, प्राथमिक शिक्षक पर केस दर्ज

 कैंट निवासी महिला ने शिक्षक पति पर खुद के जीवित रहते दूसरा निकाह करने और दूसरी महिला को अपना नामिनी बनाने के आरोप मेें केस दर्ज कराया है। बेली गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका निकाह 2002 में मो. सुहैल निवासी पूरामुफ्ती से मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। 2009 में उसके पति की गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई।

पहली पत्नी के जीवित रहते किया दूसरा निकाह, प्राथमिक शिक्षक पर केस दर्ज


आरोप है कि 2019 में आरटीआई से मांगी गई जानकारी से पता चला कि उसके पति ने सरकारी अभिलेखों में खुद को अविवाहित बताया है और नामिनी सानिया नामक महिला को बनाया है। जानकारी पर यह भी पता चला कि 2013 में ही उसने सोरांव निवासी सानिया से निकाह कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर उससे छल किया। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली पत्नी के जीवित रहते किया दूसरा निकाह, प्राथमिक शिक्षक पर केस दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link