Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 24, 2021

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा भाजपा सरकार की देन’: उप मुख्यमंत्री

 नकलविहीन बोर्ड परीक्षा भाजपा सरकार की देन है। पहले यहां नकल के ठेके हुआ करते थे। नकल यहां उद्योग बन गया था। आज परीक्षा पूरी शुचिता व पारदर्शिता के साथ होती है।

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा भाजपा सरकार की देन’: उप मुख्यमंत्री


डिप्टी सीएम शुक्रवार को गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में सैनिक स्कूल के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में छात्रों व शिक्षकों की गिरफ्तारी किए बिना हमने पूरे सिस्टम को बदला। छात्रों को आधार पंजीकरण से जोड़ा गया। कापियों को डीकोड किया गया। जिन परीक्षा केंद्रों की नीलामी होती थी, उन्हें आनलाइन जोड़ दिया गया। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी के पैटर्न पर किया गया। विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रम जोड़े गए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के पंद्रह वर्षो के शासनकाल में सिर्फ 48 माध्यमिक विद्यालय बने थे, साढ़े चार वर्षो के दौरान प्रदेश में 215 माध्यमिक विद्यालय संचालित होने लगे।

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा भाजपा सरकार की देन’: उप मुख्यमंत्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link