Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 8, 2021

मिड-डे मील बंद होने पर गरीब बच्चों को परोसने लगे भोजन

 लखनऊ : प्रमुख संवाददाता राजधानी के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील परोसने वाली संस्था विद्यालय बंद होने के बाद भी उन तक भोजन पहुंचा रही है। वह अपने वाहनों से रोजाना पका पकाया भोजन गांवों में भेज रही है। वहां से बच्चे और उनके अभिभावक खाना ले जा रहे हैं। इस काम में संस्था की 80 गाड़ियां लगी हैं। रोजाना 10 से 12 बजे के बीच गांवों में खाना पहुंच रहा है। अक्षय पात्रा संस्था राजधानी के स्कूलों में बच्चों को भोजन





परोसती है। संस्था के पास काफी संसाधन हैं। सरोजनी नगरमें उनकी सबसे बड़ी रसोई बनी है। जिसमें भोजन बनाने के लिए तमाम मशीनें और आधुनिक उपकरण लगे हैं। मार्च में बच्चों के स्कूल बंद हो गए थे। इसके बावजूद संस्था ने खाना बनाना नहीं बंद किया। हालांकि इसकी मात्रा कम जरूर कर दी। पहले संस्था एक लाख 30 हजार बच्चों को रोजाना खाना परोसती थी। लेकिन मौजूदा समय में वह 18000 बच्चों के लिए खाना बना रही है। इन बच्चों तथा गरीब परिवारों तक खाना पहुंचाने के लिए संस्था ने सरोजनी नगर, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चिनहट, चारबाग, बख्शी का तालाब सहित अन्य तमाम क्षेत्रों व गावों में भोजन वितरण स्थल बना रखे हैं। यहां से इनकी गाड़ियां गांव में गरीब बच्चों को भोजन वितरित करती हैं।



माल और मलिहाबाद में भी जल्द सुविधा

अक्षय पात्रा संस्था के अधिकारियों का कहना है कि केवल माल और मलिहाबाद क्षेत्र में ही भोजन नहीं जा रहा है। यहां भी आने वाले दिनों में भोजन पहुंचने लगेगा।

मिड-डे मील बंद होने पर गरीब बच्चों को परोसने लगे भोजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link