Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 5, 2021

1 से 8 तक के एसटी छात्रों को वजीफा, मास्टर डाटा में शामिल होने के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे स्कूल

 लखनऊ। योगी सरकार कक्षा-1 से 8 तक के अनुसूचित जनजाति (एसटी) के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगी। इसके लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों से छात्रवृत्ति पोर्टल पर मास्टर डाटा अगस्त तक ऑनलाइन आबेदन मांगे गए हैं। के. रबींद्र नायक, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत कक्षा-1 से 8 में अध्ययनरत थारू व अन्य जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

1 से 8 तक के एसटी छात्रों को वजीफा, मास्टर डाटा में शामिल होने के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे स्कूल


इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां 15 अगस्त तक सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।इस अवधि के दौरान सभी जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मास्टर डाटा में सूचना भरकर और अपलोड कर डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित कर लें। संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक 16 अगस्त से 8 सितंबर तक सभी विद्यालयों में स्वीकृत सोटों की संख्या का शत-प्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन कर लें। नायक ने निर्देश दिए हैं कि जनजाति के पूर्व दशम छात्रवृत्ति कक्षा-1 से 8 तक के विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त तक विद्यालय स्तर पर नामित नोडल अध्यापक के माध्यम से किए जाएं। आवेदन में हुई त्रुटियों को तीन कार्य दिवस में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, लखनऊ के छात्रवृत्ति के पोर्टल पर 'स्टूडेंट सेक्शन' में प्रदर्शित किया जाए। नोडल अध्यापक के ऑनलाइन आबेदन पत्र की हार्ड कॉपी और जरूरी दस्तावेज 31 अगस्त तक संबंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी (बिकास) को अग्रसारित किया जाए। विद्यालय से अग्रसारित सही नवीनीकरण छात्रों को ही एक अक्तूबर को भुगतान के लिए डाटा में शामिल किया जाए।

1 से 8 तक के एसटी छात्रों को वजीफा, मास्टर डाटा में शामिल होने के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link