Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 5, 2021

पत्नी का करें सम्मान, नहीं तो जाना पड़ेगा जेल’: सुप्रीम कोर्ट

 सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक पति से कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ सम्मान से पेश आए और अगर वह विफल रहता है, तो जेल जाने के लिए तैयार रहे। कोर्ट की हिदायत के बाद इस युवा जोड़े के बीच समझौता हो गया। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और सम्मान का व्यवहार नहीं करता।

पत्नी का करें सम्मान, नहीं तो जाना पड़ेगा जेल’: सुप्रीम कोर्ट


चीफ जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की वचरुअल सुनवाई की। दोनोंे के बीच समझौता कराने के प्रयास में जस्टिस कांत ने दंपती से हिंदी में बातचीत की। पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहने को तैयार है, लेकिन वह उसके साथ सम्मान से पेश नहीं आता। इस पर जस्टिस कांत ने हिंदी में पति से कहा कि हम आपके व्यवहार पर नजर रखेंगे।

पत्नी का करें सम्मान, नहीं तो जाना पड़ेगा जेल’: सुप्रीम कोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link