Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 7, 2021

सीबीएसई ने 12वीं का रुका हुआ परिणाम किया जारी

 नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के रुके हुए परिणाम को भी शुक्रवार को जारी कर दिए। बोर्ड में इस साल 14 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 65,184 छात्रों के परिणाम किन्हीं कारणों से जारी नहीं हुए थे।


बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 10वीं-12वीं के परिणाम से असंतुष्ट छात्र विभिन्न माध्यमों से शिकायत कर रहे हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा एक डिजिटल सेल की शुरुआत की जा रही है।

सीबीएसई ने 12वीं का रुका हुआ परिणाम किया जारी


इसके जरिये छात्र या अभिभावक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। छात्र अपनी शिकायत बोर्ड को भेज सकते हैं। शिकायतों की समीक्षा के बाद बोर्ड कोई निर्णय लेगा।

सीबीएसई ने 12वीं का रुका हुआ परिणाम किया जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link