Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 7, 2021

महिला शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद का किया जोरदार स्वागत समारोह


दिनांक 05/08/2021 को प्रयागराज के सैदाबाद ब्लॉक में बीआरसी के प्रांगण में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ प्रयागराज की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता के नेतृत्व में सैदाबाद महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सरबजीत कौर गोयल के द्वारा आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद श्री बलिराम जी का स्वागत समारोह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जिससे महिला शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सरबजीत कौर गोयल द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद को पुष्प गुच्छ एवं सम्मान भेंट देकर स्वागत किया गया। समारोह का सफल संचालन ए आर पी श्री शशिकांत यादव जी ने किया और समापन श्री सत्य प्रकाश यादव जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला शक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ में कुछ सम्मानित पुरुष वर्ग के साथी गण भी उपस्थित रहें और सभी ने बारी बारी से सैदाबाद खंड शिक्षा अधिकारी महोदय का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा महिला शिक्षक संघ के बनने पर अपार खुशी जाहिर की और महिला शिक्षक संघ की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सरबजीत कौर गोयल व उपस्थित सभी महिला शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने माना सैदाबाद में महिला शिक्षिकाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला शिक्षकों के सामने तरह तरह की समस्याएं आती रहती है फिर भी महिलाएं अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी निष्ठा के साथ करती है। उन्होंने समस्त महिला शक्ति को मिशन प्रेरणा को सफल बनाने के लिए मार्ग दर्शन प्रोत्साहित भी किया। 

*महिला शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद का किया जोरदार स्वागत समारोह*


वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारी महोदय से महिला शिक्षकों के इंक्रीमेंट, चयन वेतनमान, 1 दिन की वेतन कटौती, रुके हुए वेतन संबंधित तमाम समस्याओं पर भी की। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा बहुत ही सकारात्मक रूप से सहयोग करने की बात कही गई। समारोह में उपस्थित रीता कुशवाहा, मंजू सरोज, रुचि तिवारी, रीना, आरती गुप्ता, प्रतिभा पांडे, राशि शर्मा, अंशु, नूरिन, आरती, कविता मौर्य, रुचि भटनागर, प्रिया पांडे, सीमा मौर्य, अर्चना यादव, रीना, अनामिका यादव, प्रतिभा, भावना कनौजिया, मस्तक मनी, सीमा मिश्रा, नेहा कनौजिया, सरिया तस्नीम, अजीता, जयती, ए आर पी श्री शशिकांत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश यादव, श्री अवधेश, एमपीएस सैदाबाद हेड श्री कृष्ण नारायण, लेखाकार श्री मनीष शुक्ला, अनुदेशक संघ के उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश, श्री चंद्रशेखर, श्री लालमनी, व समस्त बीआरसी स्टाफ आदि सम्मानित गण उपस्थित थे।


🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

महिला शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद का किया जोरदार स्वागत समारोह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link