Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 18, 2021

योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट, प्रदेश के 7.5 लाख मानदेय कार्मिकों के मानदेय में हो सकती है बढ़ोत्तरी

 लखनऊ : राज्य सरकार बुधवार दोपहर 12:30 बजे विधानमंडल के समक्ष चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार अनुपूरक बजट के जरिये मुख्यमंत्री की घोषणाओं और अगले छह माह में पूरी की जा सकने वाली परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने की कोशिश करेगी।

योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट, प्रदेश के 7.5 लाख मानदेय कार्मिकों के मानदेय में हो सकती है बढ़ोत्तरी


चुनावी साल में विभिन्न वर्गो को साधने का भी प्रयास होगा। पिछले महीने सरकार ने आयुष्मान योजना से छूटे 40 लाख अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर देने का फैसला किया है। अनुपूरक बजट में सरकार इसके लिए रकम का इंतजाम कर सकती है। प्रदेश के 7.5 लाख मानदेय कार्मिकों के मानदेय में एक निश्चित धनराशि का इजाफा कर सकती है। मानदेय में 1000 रुपये तक वृद्धि हो सकती है।

योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट, प्रदेश के 7.5 लाख मानदेय कार्मिकों के मानदेय में हो सकती है बढ़ोत्तरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link