Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 21, 2021

संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए कमेटी गठित

 लखनऊ। सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर संविदा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2021-22 व 2022-23 के लिए संविदा शिक्षक भर्ती के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग के उप निदेशक सोएल चौरसिया को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए कमेटी गठित


विभाग के विशेष सचिव जय शंकर दुबे ने इस भर्ती का शासनादेश जारी किया है। दुबे के अनुसार भर्ती के दिशा-निर्देश बनाते हुए सूचनाएं अपलोड करने के लिए कमेटी गठित की है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर अधियाचित पदों की , विज्ञापन की शर्तें, अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता, आवेदन करने बाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक गुणांक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए कमेटी गठित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link