Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 2, 2021

सॉल्वर गिरोह के चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, टीजीटी जीव विज्ञान परीक्षा का मामला

 वाराणसी। टीजीटी जीब विज्ञान परीक्षा में सॉल्बर गिरोह के सरगना सहित तीन को दबोचने वाली एसटीएफ प्रयागराज यूनिट शनिवार को यूपी कालेज स्थित रानी मुरारका बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर भी पहुंची थी। हालांकि पहुंचने से पहले अभ्यर्थी आशीष कुमार पाल के स्थान पर बैठा सॉल्वर पेपर हल करने के बाद निकल गया था।

सॉल्वर गिरोह के चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, टीजीटी जीव विज्ञान परीक्षा का मामला


 एसटीएफ की गिरफ्त में आए सरगना अशोक पाल ने पूछताछ में जानकारी दी। अभ्यर्थी आशीष कुमार पाल और गिरोह के मास्टरमाइंड जौनपुर के रामपुर निवासी डॉ. बृजेश कुमार पाल, जौनपुर के बरसठी मानिकापुर निवासी संदीप विश्वकर्मा और मछलीशहर तरसावा निवासी रमेश पाल की तलाश में एसटीएफ और कोतवाली पुलिस लगी हुई है। एसटीएफ प्रयागगाज और वाराणसी यूनिट की पूछताछ में आरोपी अशोक पाल ने बताया कि रानी मुरारका बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र में अभ्यर्थी आशीष पाल ने सॉल्वर के लिए डॉ. बृजेश पाल से संपर्क किया था और प्रयागराज से ही सॉल्वर बुलाया गया था। मूलरूप से जौनपुर के बरसठी और प्रयागराज के कर्नलगंज बघाड़ा में किराये पर रहने वाले अशोक पाल और डॉ. बृजेश पाल ने नकल कराने की योजना प्रयागराज में ही बनाई थी।

सॉल्वर गिरोह के चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, टीजीटी जीव विज्ञान परीक्षा का मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link