Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 13, 2021

माह सितंबर की शिक्षक संकुल और प्रधानाध्यापकों का यूट्यूब उन्मुखीकरण 13 सितंबर को, देखें आदेश, एजेंडा व जुड़ने का लिंक

 अवगत हों कि राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रति माह शिक्षक संकुल एवं प्रधानाध्यापक के सदस्यों का यू ट्यूब सेशन के माध्यम से मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है। तत्क्रम में सितंबर माह की बैठक दिनांक 13 सितंबर 2021 (सोमवार) को अपराह्न 4 बजे से आयोजित की जायेगी।



जैसा कि आप अवगत हैं, कोविड महामारी के कारण लगभग 1.5 वर्ष के अंतराल के बाद विद्यालयों में शिक्षण आरम्भ किया गया है। आने वाला समय में विद्यालयों में अपनाई जाने वाली अकादमिक रणनीति के लिए यह सेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है।


उक्त यू- ट्यूब बैठक के एजेंडा बिंदु संलग्न पत्र में उल्लिखित हैं।


★ दिनाँक : 13 सितंबर 2021

★ दिन : सोमवार

★ समय : अपराह्न 4 बजे


★👉 मीटिंग लिंक : https://youtu.be/d-tmX58Ckwo


अतः सभी BSA, BEO, DCs एवं SRGs से अनुरोध है कि बैठक की जानकारी सभी ARP, डायट मेंटर, प्रधानाध्यापक, शिक्षक संकुल एवं अधयापकों के साथ साझा करें। सुनिश्चित करें कि 100% प्रतिभागी उक्त यूट्यूब सेशन में जुड़ें। यह बैठक सभी ARP, डायट मेंटर, प्रधानाध्यापक, शिक्षक संकुल एवं अधयापकों के लिए अनिवार्य है।


आज्ञा से,

महानिदेशक 

स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

माह सितंबर की शिक्षक संकुल और प्रधानाध्यापकों का यूट्यूब उन्मुखीकरण 13 सितंबर को, देखें आदेश, एजेंडा व जुड़ने का लिंक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link