Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 13, 2021

सनसनीखेज मामला: परिषदीय विद्यालय में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

 बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक की लाश प्राथमिक विद्यालय चकिया में संदिग्ध हालत में मिली है। पिता ने प्रेम-प्रसंग में बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

सनसनीखेज मामला: परिषदीय विद्यालय में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप


पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द गांव निवासी राजा राजभर(24) पुत्र प्रमोद राजभर रविवार की शाम घर पर था। वह किसी से फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय चकिया में राजा राजभर का शव मिला।


मृतम युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या प्रेम-प्रसंग की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका के भाई को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर संभावित बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

सनसनीखेज मामला: परिषदीय विद्यालय में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link