Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 22, 2021

कर्मचारी चयन आयोग ने दारोगा भर्ती- 2019 पेपर-2 की अंतिम उत्तरकुंजी की जारी

  प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग ने सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस, सीएपीएफएस और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सीआइएसएफ परीक्षा-2019 पेपर-2 की अंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी उसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर 20 नवंबर तक कर सकेंगे। इसके साथ अभ्यर्थियों को प्रिंट लेने की सुविधा भी मिलेगी। तय तारीख के बाद समस्त ब्योरा हटा लिया जाएगा।



सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस, सीएपीएफएस और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सीआइएसएफ परीक्षा-2019 के तहत अलग-अलग वर्गो में 2998 पदों की भर्ती की जाएगी। सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस पुरुष वर्ग में 132 व महिला वर्ग में 79 पदों की भर्ती की जाएगी।

कर्मचारी चयन आयोग ने दारोगा भर्ती- 2019 पेपर-2 की अंतिम उत्तरकुंजी की जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link