Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 28, 2021

शिक्षक व कर्मियों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

 लखनऊ : पुरानी पेंशन बहाली और प्रधानाचार्यो के विनियमितीकरण समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को शिक्षकों ने शिक्षा भवन स्थित मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशालय कार्यालय के सामने धरना दिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में हुए धरने में मंडलीय मंत्री संजय वाजपेयी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, जिला मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय के अलावा सीतापुर के जिलाध्यक्ष चंद्र कुमार शुक्ला, लखीमपुर के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, हरदोई के जिलाध्यक्ष विधान चंद्र द्विवेदी व रायबरेली के जिलाध्यक्ष राम अकबाल सिंह समेत कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।



धरना आज : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी आवास के सामने बीएन सिंह की प्रतिमा के पास धरना दिया जाएगा।

शिक्षक व कर्मियों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link