Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 28, 2021

मतदाता सूची का प्रकाशन एक को

 लखनऊ : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अभिषेक प्रकाश द्वारा समस्त राजनीतिक दलों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को हुई बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को गई। निर्वाचन आयांग द्वारा विधानसभा क्षत्रों को निर्वाचक् नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण की तिथियों की घोषणा की गई। एक नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 30 नवंबर तक आपत्तियां एवं दावे लिए जाएंगे।



डीएम ने बताया कि पहली बार मतदाता या एक निर्वाचन क्षेत्र से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण के कारण छूट गए हैं या एसे व्यक्ति, जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के हो रहें हों, वे भी फार्म नंबर छह भरकर आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। पुनरीक्षण अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 1950 भी जारी किया गया हैं, जिस पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।

मतदाता सूची का प्रकाशन एक को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link