Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 28, 2021

पेंशन शंखनाद रैली की तैयारियों में जुटे कर्मचारी संघ

 लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संघ 21 नवंबर को होने वाली पेंशन शंखनाद रैली की तैयारियों में जुट गए हैं। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बुधवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न संघों के नेताओं की समितियां बनाकर रैली को सफल बनाने की आह्वान किया गया। सभी को निर्देश दिए गए कि वह अपने अपने संघों के सदस्यों को रैली में पहुंचने के लिए जागरूक करें।


अटेवा को प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बैठक में सबसे पहले 22 अक्तूबर को हुई पदयात्रा की सफलता पर कर्मचारियों व शिक्षकों  को बधाई दी। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी नेता भारत सिंह यादव व उप्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राज्य महासंघ के रामराज दुबे ने पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण को हटाने के विभिन्न संघों की एकता को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र के प्रधान महासचिव अशोक कुमार, अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी, पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामेंद्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग से बीना त्रिपाठी, सिंचाई विभाग से अमित कुमार यादव व मयंक कुमार सिंह मौजूद थे। ब्यूरो

पेंशन शंखनाद रैली की तैयारियों में जुटे कर्मचारी संघ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link