Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 28, 2021

छात्राएं बनीं मर्दानी, शोहदे को चप्पल से पीटा, जमीन पर नाक रगड़वाई

 बरेली : बुधवार को छेड़खानी करने वाले युवक पर दो छात्रएं मर्दानी बनकर बरस पड़ीं। चप्पलों से पीटा, जमीन पर नाक रगड़वाई, इसके बाद ही जाने दिया। फतेहगंज पूर्वी में रहने वाली दो छात्रएं सुबह करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास खड़ी थीं। दोनों अलग डिग्री कालेजों में बीए की छात्रएं हैं।



छात्र ने बताया कि उसी समय एक शोहदा पास खड़ा हो गया। इसी बीच एक छात्र को धक्का देकर चला गया। कुछ देर बाद दोबारा लौटा और छात्र से छेड़छाड़ करने लगा। यह देख दोनों छात्रओं से शोर कर दिया तो वह स्टेशन की ओर भागा। इस पर छात्रओं ने कुछ राहगीरों की मदद से पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसे चप्पलों से पीटा। शोहदा हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा तो उससे जमीन पर नाक रगड़वाई गई। राहगीरों ने भी उसे पीटा। छात्रओं ने माफ किया तब भीड़ ने उसे जाने दिया। इससे एंटी रोमियो दल की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

छात्राएं बनीं मर्दानी, शोहदे को चप्पल से पीटा, जमीन पर नाक रगड़वाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link