Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 21, 2021

मुख्य्मंत्री योगी बोले- यूपी अकेला राज्य जहां परिषदीय स्कूलों में 50 लाख नए बच्चे बढ़े

 गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी, देश में अकेला ऐसा राज्य है, जहां साढ़े चार वर्षों में परिषदीय स्कूलों में 50 लाख नए बच्चे बढ़े हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में अब परिणाम के अनुरूप परिवर्तन की दिशा तय हो सकेगी।


मुख्यमंत्री योगी रविवार की शाम विकास भवन में स्थापित अत्याधुनिक निपुण भारत मॉनीटरिंग सेंटर का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों की तरफ सरकार बेहद संजीदा है। निपुण भारत योजना, शिक्षा की मूलभूत इकाई पर कार्य करेगी। इससे बच्चों के विद्यालय छोड़ने की समस्या भी दूर होगी साथ ही नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा। निपुण भारत योजना से प्रदेश के विद्यालयों को जोड़ने और विद्यालयों में आमूलचूल परिवर्तन करने में मदद मिलेगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा, शिक्षा की आधारभूत इकाई है। इसी को ध्यान में रखकर तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए निपुण (नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी) के तहत जीआईएस आधारित विद्यालयवार परफार्मेंस किट मैप, लर्निंग आउटकम मैप आधारित इस योजना का शुभारंभ हुआ है। डीएम विजय किरन आनंद के मुताबिक, यह देश का पहला निपुण भारत निगरानी केंद्र है।


इस अवसर पर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह सहित बेसिक शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्य्मंत्री योगी बोले- यूपी अकेला राज्य जहां परिषदीय स्कूलों में 50 लाख नए बच्चे बढ़े Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link