पीलीभीत। परियोजना कार्यालय की टीम ने सोमवार को ललौरीखेड़ा, बिलसंडा के स्कूल और कस्तूरबा स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में किंडरगार्डन और रजिस्टर न मिलने से स्टाफ को फटकार लगाई गई। टीम में बिजनौर के डायट प्राचार्य विजेंद्र कुमार, बीएसए चंद्रकेश सिंह टीम के साथ यूपीएस कन्या विद्यालय चिरौनिया पहुंची। यहां किचन गार्डन और रजिस्टर नहीं मिला।
इसके अलावा टीम यूपीएस केशवपुर बरखेड़ा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बिलसंडा, बीसलपुर के नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया। संवाद
