सहारनपुर । तीन शिक्षकों के बाद अब 11वीं का छात्र भी संक्रमित मिला है, जो तीन दिन पहले संक्रमित आई शिक्षिका का ही बेटा है। छात्र के संक्रमित आने के बाद स्कूल प्रबंधन के साथ ही चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। छात्र के संपर्क में आए सभी छात्रों और शिक्षकों की जांच कराई जा रही है। साथ ही स्कूल को अब पांच दिन यानी रविवार तक
के लिए बंद कर दिया गया है। नगर स्थित एक प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल की एक शिक्षिका दस दिसंबर को संक्रमित मिली थी। जिसके बाद उसके संपर्क में आए शिक्षकों की जांच कराई गई, जिनमें
से रविवार को दो और शिक्षक संक्रमित मिले थे। विभाग ने दोनों शिक्षकों के संपर्क में आए शिक्षकों, में छात्रों और परिजनों की जांच कराई, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है। इनमें तीन लोग संक्रमित मिले हैं, एक शिक्षक की पत्नी और 28 वर्षीय बेटा है, जबकि तीसरा संक्रमित एक महिला शिक्षक का बेटा है और उसी स्कूल का 11वीं का छात्र है। संवाद
