Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 22, 2021

UP Weather Updates: 25 दिसंबर को मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

 25 दिसंबर को मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट मेरठ। इस बार क्रिसमस-डे पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से 25 दिसंबर क्रिसमस-डे पर और 26 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश होने से जहां तापमान में कमी आएगी वहीं मौसम में भी परिवर्तनशील होगा।हिमालय के उत्तरी हिस्से में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो कि उत्तरी भारत में बारिश की संभावनाएं बना रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ से देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा,पश्चिमी उप्र, उत्तरांचल और एनसीआर में बारिश की संभावना व्यक्त की है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो कि 25 या फिर 26 दिसंबर को हल्की बारिश कर सकता है। इस बारिश से जहां तापमान में और कमी आएगी वहीं मौसम में तेजी से बदलाव आयेगा। आपको बता दें कि इस समय शीत लहर के साथ ही मौसम में गलन और ठिठुरन बढ़ी है। गलन और ठिठुरन से निपटने के निपटने के इंतजाम इस समय जिलों में नाकाफी हैं। पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। गत 15 दिसंबर की रात से ही पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में गलन बढ़ने लगीं थी। जो कि आज तक जारी है। हालांकि आज हवा की रफ्तार काफी कम है और हवा में नमी बरकरार है। गत मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज बुधवार को अधिकतम 22 तो न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में गलन बढ़ने से लोग सड़कों पर ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं।

मेरठ। इस बार क्रिसमस-डे पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से 25 दिसंबर क्रिसमस-डे पर और 26 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश होने से जहां तापमान में कमी आएगी वहीं मौसम में भी परिवर्तनशील होगा।हिमालय के उत्तरी हिस्से में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो कि उत्तरी भारत में बारिश की संभावनाएं बना रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ से देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा,पश्चिमी उप्र, उत्तरांचल और एनसीआर में बारिश की संभावना व्यक्त की है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो कि 25 या फिर 26 दिसंबर को हल्की बारिश कर सकता है। इस बारिश से जहां तापमान में और कमी आएगी वहीं मौसम में तेजी से बदलाव आयेगा।




आपको बता दें कि इस समय शीत लहर के साथ ही मौसम में गलन और ठिठुरन बढ़ी है। गलन और ठिठुरन से निपटने के निपटने के इंतजाम इस समय जिलों में नाकाफी हैं। पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। गत 15 दिसंबर की रात से ही पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में गलन बढ़ने लगीं थी।



जो कि आज तक जारी है। हालांकि आज हवा की रफ्तार काफी कम है और हवा में नमी बरकरार है। गत मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज बुधवार को अधिकतम 22 तो न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में गलन बढ़ने से लोग सड़कों पर ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं।

UP Weather Updates: 25 दिसंबर को मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link