Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 15, 2022

मौसम अलर्ट: यूपी के इन जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार

 कानपुर सहित आसपास के जिलों में शीतलहर ने शुक्रवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास कराया। रात का पारा दो डिग्री लुढ़ककर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 18.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूरे सप्ताह शीतलहर चलेगी। अब पाला भी पड़ेगा। बुजुर्ग सुबह टहलने न निकलें। सर्दी से बचाव करते रहें।





सीएसए विवि में स्थापित मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र के अलावा पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में जमकर ठंड पड़ेगी। हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन गया है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ने के आसार हैं। इस सप्ताह प्रदेश के मध्य क्षेत्र में आसमान साफ रहने के कारण बारिश के आसार नहीं हैं।


ठंड में हार्ट फेल, दो की जान गईठंड में हार्ट फेल होने से कार्डियोलॉजी में दो मरीजों की गुरुवार की रात मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को सुबह 8 से रात 8 बजे तक कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में 120 मरीज और ओपीडी में 496 मरीज आए। इनमें से 24 मरीज भर्ती किए गए। छह माइनर और 19 मेजर ऑपरेशन हुए। सभी 140 बेड फुल हैं। उधर, हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के भी कई मरीज पहुंचे हैं।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। वहीं, पश्चिम यूपी में शीत लहर और शीत दिवस के आसार हैं। यह स्थिति 16 जनवरी तक बनी रहेगी। कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


सहारनपुर, बागपत, पीलीभीत, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर व बरेली में घने कोहरे के साथ दिन के सर्वाधिक ठंडे रहने के आसार हैं। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, इटावा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, संभल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बदायूं, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाके में भी तेज ठंड के आसार हैं।


मौसम अलर्ट: यूपी के इन जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link