Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 19, 2022

डायट पर बेहतरीन कार्य के लिए 67 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक हुए सम्मानित

 प्रशिक्षण का मकसद शून्य लागत पर बच्चों को शिक्षा मुहैया कराना है 

महराजगंज राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही अरविंदो सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए जिले के 67 शिक्षकों को मंगलवार को सम्मानित किया डायट में आयोजित समारोह में सोसाइटी के जिला कोआर्डिनेटर अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि सोसायटी ने जिले के 12 शिक्षा खंडों से 67 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।


उन्होंने कहा कि शिक्षकों को शून्य निवेश नवाचार पर प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण का मकसद शून्य लागत पर बच्चों को शिक्षा मुहैया कराना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई गई चीजें आसानी


से समझ में आ सके वह पूरे रूचि के साथ शिक्षा हासिल करें। शिक्षकों की नवाचार प्रदर्शनी सराहनीय है।

बोईओ श्याम सुंदर पटेल ने एसआरजी सभी शिक्षकों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बच्चों को शिक्षा देने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया डायट के प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने शिक्षकों को

नवाचारों के लिए प्रेरित किया। संचालन एसआरजी कृष्ण मोहन पटेल ने किया। इस मौके पर लवकुश वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, नागेन्द्र चौरसिया, राजेश उपाध्याय, रिजवानुल्लाह खान, डॉ धनजय मणि त्रिपाठी, मनोज वर्मा, कोमल यादव, अविनाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

डायट पर बेहतरीन कार्य के लिए 67 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक हुए सम्मानित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link