चंदौसी जिले में परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 23 मार्च से शुरू हो गई है। बुधवार को परीक्षा का पहला दिन था और यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए भी स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाना था। ऐसे में अमर उजाला ने परिषदीय विद्यालयों को लाइव पड़ताल को तो कई स्थानों पर रोचक चीजें देखने को मिला। कुछ विद्यालयों की कक्षाएं ऐसी मिली, जहां शिक्षक नहीं बल्कि उनके स्थान पर उनके पति, भाई, छात्रों के अभिभावक, मोहल्ले पड़ोस की युवती बच्चों को कक्षा में नियंत्रित करते मिली।
दोपहर 12.49 बजे प्राथमिक विद्यालय
मौलागढ़ प्रथम प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ प्रथम के कक्षा दो में छात्रा आराध्या शिक्षक की कुर्सी पर बैठी थी। पूजज ने बताया कि उनकी बेटी इसी कक्षा में है। शिक्षक यूपी बोर्ड की ट्रेनिंग में गए हैं और मुझे सहयोग के लिए कहा था। इसलिए मैं कक्षा में बैठ गई।
दोपहर 12.58 प्राथमिक विद्यालय
मौलागढ़ प्रथम प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ प्रथम के कक्षा एक में गांव की युवती पारुल
बैठी थी। पारूल ने बताया कि उसे पढ़ाने का शौक है, इसलिए का सहयोग के लिए आ जाती है।
दोपहर: 1.40 कंपोजिट विद्यालय आटा
कंपोजिट विद्यालय आटा में प्रधानाचार्य चयनिका अपने आफिस में थे। अन्य स्टाफ कक्षाओं में मौजूद थे। एक कक्ष के बाहर छात्र
बेतरतीब ढंग से बैठकर नकल करते व घूमते दिखाई दिए। कैमय देखकर शिक्षकों ने अन्य बच्चों को कक्षाओं के अंदर बैठा दिया।चंदौसी के दुर्गादियी प्राइमरी स्कूल में परीक्षा देते बच्चे
दोपहर 1.08 बजे प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ द्वितीय
प्राथमिक विद्यालय मोलागढ़ द्वितीय के एक कक्ष में बोटीसी परीक्षा कराते मिले। एक ही कक्ष में तीन के छात्र बैठे थे कुछ छात्र एक दूसरे की कॉपी में देखकर लिख रहे थे। विद्यालय में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अन्य शिक्षक ट्रेनिंग में गए हैं। मुझे एक घंटे पहले सूचना मिली थी कि प्रधानाचार्य ट्रेनिंग में जाने से रुक सकते हैं। इस कारण में रुक गया।
दोपहर 2.00 बजे प्राथमिक विद्यालय आटा की मडैय्या
प्राथमिक विद्यालय आटा को म में दो बजे विद्यालय के कक्षों में ताला लग चुका था छात्र पहले ही जा चुके थे। एक मात्र शिक्षामित्र थीं, जो कार्यालय का ताला बंद कर रही थीं। फैमरे को देखकर वह कुछ देर कार्यालय में रुकी और बाद बंद करके चली गई। शिक्षामित्र सुनीता ने बताया कि बच्चे पेपर कर चुके हैं। अन्य स्टाफ ट्रेनिंग में गया है।
बोले जिम्मेदार
ऑनलाइन ड्यूटी लगने के कारण यह अव्यवस्था हुई है। कुफतेहगढ़ क्षेत्र के अधिकांश शिक्षकों को परीक्षा में नहीं लगी है। अधिकारियों से मांग की गई है, उन क्षेत्र के कुछ शिक्षकों की ड्यूटी अन्य विद्यालयों में लगा दी जाए।
मजहरूल इस्लाम खंड शिक्षा अधिकारी पनियाखेड़ा
शासन स्तर से ही परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई थी। अब चार्ज प्रधानाचार्य विद्यालय में रहेंगे। परीक्षा सही ढंग से कान अनिवार्य है। परीक्षा में अव्यवस्था की जानकारी आपके द्वारा मेरे संज्ञान में है सचल दल भी परीक्षा देखरेख में लगाया है। मैं सचल दल से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करूंगी।
दीपिका चतुर्वेदी, बीएसार संभल
.jpeg)
