Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 14, 2022

Up news: होली और शबे बरात पर रखें विशेष सतर्कता

 लखनऊ: चुनाव के बाद आगामी त्योहार भी शासन के लिए चुनौती हैं। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की।





उन्होंने होली और शबे बरात पर विशेष सतर्कता का निर्देश दिया। कहा कि संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन समिति और शांति समिति की बैठकें कर लें। अपर मुख्य सचिव ने रविवार को आयोजित बैठक में कहा कि कई जिलों में होली और शबे बरात के पर्व एक साथ 19 मार्च, 2022 को मनाए जाएंगे। इसे देखते हुए विशेष सतर्कता रखनी होगी। अग्नि सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड को समुचित स्थानों पर तैनात रखा जाए। सभी जिलों में उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक संयुक्त टीम बनाकर शराब की दुकानों की चेकिंग करें। अवैध-जहरीली शराब की बिक्री को हर हाल में रोका जाए। आवश्यकता अनुसार निरोधात्मक कार्रवाई समय से पूरी करें व त्योहार रजिस्टरों का तत्काल अवलोकन कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी जिलों के लिए पुलिस, पीएसी बल का आवंटन किया जा चुका है।


Up news: होली और शबे बरात पर रखें विशेष सतर्कता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link