Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 14, 2022

एमडीएम की समस्या पर चर्चा, प्राथमिक विद्यालय में की बैठक

 गहरौली मुस्करा क्षेत्र के इमलिया गांव में सरकारी स्कूल के सभी शिक्षकों ने एक संयुक्त बैठक की। जिसमें विद्यालय की अव्यवस्था पर प्रधान को अवगत कराया। प्रधान ने शीघ्र समाधान की बात कही। इमलिया में दो प्राथमिक दो उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं।


 वर्तमान में विद्यालयों में शौचालय व एमडीएम योजना को लेकर समस्या चल रही हैं। शुक्रवार को सभी शिक्षकों की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय में की। बैठक में प्रधान क्रांति राजपूत के प्रतिनिधि महिपाल राजपूत ने बताया कि अधूरे पड़े शौचालयों को विकासखंड कार्यालय से अनुमति लेकर शीघ्र बनवाने का प्रयास किया जाएगा। रसोइयों को समय से एमडीएम बनाने की सख्त हिदायत दी गई है। (संवाद)

एमडीएम की समस्या पर चर्चा, प्राथमिक विद्यालय में की बैठक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link