Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 14, 2022

दरोगा भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा 19 से

  लखनऊ : उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग के 1329 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 19 अप्रैल से दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा होगी। यदि किसी अभ्यर्थी का प्रमाणपत्र फर्जी पाया जाता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर विधिक कार्रवाई भी होगी। परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 16 अप्रैल को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर



अपलोड कर दिए जाएंगे। यह भर्ती उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 295 पदों, उपनिरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 20 पदों, उपनिरीक्षक (लिपिक) के 624 पदों, उपनिरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 32 पदों व उपनिरीक्षक (लेखा) के 358 पदों के लिए है।

दरोगा भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा 19 से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link