Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 14, 2022

बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को किया गया जागरूक

 'आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे' नारे लगा रहे थे बच्चे


महराजगंज क्षेत्र के अराजी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली, जिसका शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रधान पति यादवेंद्र प्रताप उर्फ लवकुश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कर किया।



रैली में शामिल बच्चों की ओर से आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे सहित अन्य नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए

जागरूक किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने के लिए स्कूल चलो अभियान रैली जन जागरूक कर रही है। इससे समाज में यह संदेश जा रहा है की शिक्षा के प्रति सभी अभिभावक जागरूक हो। मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष निषाद, अजीत सिंह, संजीव सिंह, रीता निगम, अर्चना सिंह, सीपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को किया गया जागरूक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link